Kanpur News: मेला देखकर लौट रहे भाई-बहनों से मारपीट, 25 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Kanpur News: कानपुर के रावतपुर में जन्माष्टमी का मेला देखकर देर रात घर लौट रहे भाई-बहनों को रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 25 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। मसवानपुर में बड़ा शिव मंदिर के पास हुई घटना में चार युवकों पर पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।