कानपुर के गोविंदनगर से पांच दिन से लापता एलएलबी छात्रा रुचि पाल की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका सड़ा शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला। परिजनों ने दोस्त ओमवीर यादव पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

