
गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि तुर्किये से वांटेड ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। नवप्रीत ने कथित तौर पर ‘नवाब विर्क’ नाम की फर्जी पहचान से तुर्किये की नागरिकता हासिल की थी। वह अफगानिस्तान से भारत तक हेरोइन व मेथामफेटामाइन की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को संचालित करता था।
अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मोदी सरकार ने तुर्किए से खूंखार नार्को-तस्कर सरगना नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण को सुनिश्चित करके एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है।
गृहमंत्री के अनुसार, नवाब विर्क की फर्जी पहचान के तहत तुर्किए की नागरिकता हासिल करके, वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामेफेटामाइन की तस्करी जारी रखे हुए था। हमारी एजेंसियों ने उसकी असलियत बेनकाब करने के लिए एक-एक करके हर पर्दाफाश करते हुए उसका पता लगाया और उसका प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि आज नवदीप सिंह को वापस भारत लाया गया है और मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अपराधों के मामलों में उसे सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई। मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर एक नार्को-कार्टेल को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Modi govt has achieved a historic milestone by securing the deportation of hardened narco-trafficking kingpin Navpreet Singh from Türkiye.
Obtaining Turkish citizenship under the fake identity of Navab Virk, he had continued to smuggle heroin and methamphetamine to India from…
— Amit Shah (@AmitShah) October 3, 2026
कौन है नवप्रीत सिंह?
नवप्रीत सिंह पंजाब से ताल्लुक रखने वाला कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर है। पहले भी उसका नाम कई बड़े नारकोटिक्स मामलों की जांच में सामने आ चुका है। वह तुर्किये में रह रहा था और भारत ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध 2023-24 में किया था। उसका नेटवर्क पंजाब से लेकर अफगानिस्तान और तुर्किये तक फैला था।


