Top News 3 October: बिहार में बाढ़ का तांडव, भारत ने एक दिन में जीते 6 गोल्ड, ट्रंप को झटका

Top News 3 October: बिहार में बाढ़ का तांडव, भारत ने एक दिन में जीते 6 गोल्ड, ट्रंप को झटका

top news 3 october

Top News 3 Octoper : बिहार के बाढ़ की स्थिति गंभीर, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, बॉर्डर वॉल पर ट्रंप प्रशासन को झटका, भारत ने 1 दिन में 6 गोल्ड जीते, एशिया कप पुरुष क्रिकेट में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला। 3 अक्टूबर को बड़ी खबरें : 

 

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को गंडक नदी का पानी सारण जिले के नए इलाकों में पहुंच गया। कुछ जगहों पर तटबंध टूटने के बाद यह पानी नए क्षेत्रों में फैला। इसी बीच केंद्रीय जल आयोग ने ‘ऑरेंज’ बुलेटिन जारी किया। प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए NDRF-SDRF की टीमें तैनात की हैं।

 

10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP का प्रदर्शन 

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने एक बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित किया जाएगा। दीपके ने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन होगा। 

 

ट्रंप प्रशासन को झटका

टेक्सास की संघीय अदालत ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। इसमें डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को राज्य के बिग बेंड इलाके में बॉर्डर वॉल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं बनाने से फिलहाल रोक दिया गया है। अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनाई जा रही दीवार पर कोर्ट के आदेश को ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

भारत ने 1 दिन में जीते 6 गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का किया। ALSO READ: 1 दिन में आधा दर्जन गोल्ड मेडल! तीरंदाजों से लेकर महिला ह़ॉकी टीम ने जीता खिताब

 

एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा। भारत बनाम पाकिस्तान एशियाड फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले सुबह साढ़े नौ बजे होगा।