
Who is Captain Smit Machhar: हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते एक विमान में जब मौत सामने खड़ी हो और खुद का साथी ही भरोसा तोड़ दे तो इंसान का हौसला जवाब दे जाता है। लेकिन, गुजरात की माटी के लाल और फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित माछर (Captain Smit Machhar) ने विपरीत हालात में भी हार नहीं मानी। अपनी जान जोखिम में डालकर और खून से सराबोर हालत में भी उन्होंने 180 बेकसूर यात्रियों की सांसों की डोर को टूटने नहीं दिया। आइए जानते हैं उस अदम्य साहसी योद्धा की कहानी, जिनकी बहादुरी को आज पूरा देश सलाम कर रहा है।
30 सितंबर की वो सामान्य सी दिखने वाली उड़ान हर पल के साथ एक भयानक सपने में बदलने वाली थी। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भर चुकी थी। आसमान शांत था, यात्री अपनी-अपनी धुन में सवार थे, और सब कुछ हमेशा की तरह सामान्य लग रहा था। ALSO READ: कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात
जख्मी हुए पर हौसला नहीं छोड़ा
हालात ऐसे हो गए थे कि कैप्टन स्मित माछर के सामने जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा कर दिया था। उनके अपने ही सह-पायलट (Co-pilot) के सिर पर खून सवार हो चुका था। अचानक उसने कैप्टन स्मित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना खौफनाक और अचानक था कि स्मित को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कैप्टन स्मित माछर बुरी तरह घायल हो चुके थे। लेकिन, उस भयानक दर्द से भी बड़ी थी उनकी जिम्मेदारी और उन 180 मासूम यात्रियों का भरोसा, जो बेखबर पीछे बैठे थे। ALSO READ: Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव ‘ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर’ के हकदार
स्मित जानते थे कि अगर आज उनका उनका हौसला डगमगाया, तो 180 यात्रियों की जान जा सकती है। घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी बची-कुची पूरी ताकत झोंक दी और सह-पायलट को स्टीयरिंग और कंट्रोल पर हाथ तक नहीं लगाने दिया। जख्मी स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और विमान का रुख मोड़कर सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे की ओर किया। जब विमान के पहियों ने रनवे को छुआ और इंजन शांत हुआ, तब जाकर 180 यात्रियों की सांस में सांस आई। स्मित की सूझबूझ और बहादुरी से खतरा टल गया।
कौन हैं स्मित माछर?
कैप्टन स्मित माछर भारतीय मूल के एक अनुभवी विमान पायलट हैं, जो इस समय एयरलाइन ‘फ्लाईदुबई’ (flydubai) में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। वह गुजरात/मुंबई से ताल्लुक रखते हैं और विमानन (Aviation) के क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्हें बोइंग 737 उड़ानों पर 9,700 से भी अधिक घंटों की उड़ान का अनुभव है। फ्लाईदुबई से पहले वे भारत की स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन में 11 वर्षों तक कैप्टन और पायलट ट्रेनर के रूप में काम कर चुके हैं। ALSO READ: Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है
उन्होंने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा के बाद विमानन (Aviation) के क्षेत्र में पेशेवर पायलट प्रशिक्षण (Commercial Pilot License – CPL) हासिल किया। उन्हें बोइंग 737 (Boeing 737) जैसे बड़े वाणिज्यिक विमान उड़ाने में विशेषज्ञता प्राप्त है। इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेताओं और लोगों ने उनकी बहादुरी की जमकर तारीफ की है।


