
Captain Smit Machchar Health Update : फ्लाय दुबई की उड़ान में अपनी बहादुरी से 180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार को असली हीरो करार दिया गया है। दुनिया उनकी बहादुरी को सलाम कर रही है। स्मित फ्लाइट में चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और विमान की लैंडिंग के बाद उन्हें सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भारत के दूतावास और जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने कहा कि वे फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत पर करीब से नजर रख रहे हैं। ALSO READ: दुनिया भर में छाए स्मित मच्छार की बहादुरी के किस्से, मोदी, ट्रंप समेत ग्लोबल लीडर्स ने क्यों कहा ‘असली हीरो’?
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
रियाद में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सऊदी अरब में दोनों भारतीय मिशन कैप्टन मच्छर की मेडिकल कंडीशन से जुड़े डेवलपमेंट पर नजर रख रहे हैं। दूतावास के मुताबिक पायलट अभी उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती है और उन्हें जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट मिल रहा है।
मिशन ने कहा कि वह उनकी हेल्थ पर डिटेल्ड अपडेट का इंतजार कर रहा है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी हालत स्थिर है। दूतावास ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपने जख्म से ठीक हो जाएंगे। भारतीय मिशन ने यह भी कहा कि वह कैप्टन मच्छर के परिवार के संपर्क में है और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह सऊदी अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन में हर मुमकिन मदद करेगा। ALSO READ: 180 जिंदगियां बचाकर बने इजराइल के हीरो, मोदी और ट्रंप भी हुए मुरीद, जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार
पीएम मोदी ने परिवार से की बात
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन मच्छार की पत्नी और मां से फोन पर बात की और की बहादुरी और साहस की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी हिम्मत और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार और वहां मौजूद भारतीय मिशन इस कठिन समय में हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।


