
Top News 1 October : भारतीय पायलट ने बचाई 180 लोगों की जान, इराक से अमेरिकी सेना की वापसी पूरी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग का इस्तीफा, भारत में Apple Pay की एंट्री। टीम इंडिया का रिकॉर्ड रन चेस। 1 अक्टूबर की बड़ी खबरें :
भारतीय पायलट ने बचाई 180 लोगों की जान
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार को कॉकपिट के अंदर हुई हिंसक घटना ने विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। भारतीय पायलट स्मित ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने पायलट की जमकर सराहना की। ALSO READ: 180 जिंदगियां बचाकर बने इजराइल के हीरो, मोदी और ट्रंप भी हुए मुरीद, जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार
इराक से अमेरिकी सेना की वापसी पूरी
अमेरिकी सेना ने बुधवार को इराक से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली। इसके साथ ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ 12 साल से चल रहा अमेरिकी सैन्य अभियान खत्म हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभियान के खत्म होने की सराहना करते हुए इसे ‘बहुत महंगा और नरक जैसा अभियान’ बताया।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग का इस्तीफा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य इकाई में हफ्तों से चल रही अंदरूनी कलह के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। राजा वडिंग ने अपना इस्तीफा हाईकमान को भेज दिया है।
भारत में Apple Pay की एंट्री!
Apple ने भारत में अपनी Apple Pay सेवा लॉन्च कर दी है। अब भारत में यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए दुकानों, ऐप्स और वेबसाइट्स पर पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए Apple Pay का सपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, Apple Pay के जरिए पेमेंट करते समय यूजर्स को हर बार PIN या OTP दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। ALSO READ: भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?
टीम इंडिया का रिकॉर्ड 400 रन चेस
शुभमन गिल के नाबाद दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रन चेस किया। वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए थे। हालांकि गिल और शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए हुई 256 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने 8 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया।


