FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

fly dubai plane emergency landing

दुनिया में उस समय हड़कंप मच गया जब FlyDubai की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट नंबर FZ1073 से एक ऐसा इमरजेंसी कोड भेजा गया। सिर्फ हाईजैकिंग की स्थिति में दिए जाने वाले इस कोड के मिलते ही पूरा इजरायल अलर्ट मोड पर आ गया। देखते ही देखते विमान को इजरायली लड़ाकू विमान ने घेर लिया और इसे डायवर्ट कर सऊदी अरब में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि यह मामला हाईजैकिंग का नहीं बल्कि 2 पायलटों की लड़ाई का है।
 

पीएम ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाय दुबई बोइंग विमान 737 मैक्स में में 27 बच्चों समेत कुल 174 यात्री सवार थे। विमान ने दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उत्तरी सऊदी अरब पहुंचने के बाद ही इसका रास्ता बदल दिया गया और इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हालात का जायजा लेने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई।

 

मीडिया खबरों मुताबिक एक पायलट ने विमान को करीब 30 हजार फीट से तेजी से नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पायलट ने उसे रोककर विमान का कंट्रोल संभाल लिया। इस बीच कई यात्रियों ने दावा किया कि विमान के अंदर मारपीट और चीख-पुकार भी सुनाई दी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया कई कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल अधिकारियों ने साफ कर दिया कि मान हाईजैक नहीं हुआ था और मामला सिर्फ दो पायलटों के बीच झगड़े का है।

 

खून से लथपथ था पायलट

एक इजरायली यात्री ने बताया कि कॉकपिट खोलने पर पायलट को खून से लथपथ देखा गया। उस पर पॉकेट नाइफ से हमला किया गया था। यात्री ने कहा कि इजरायली यात्रियों और क्रू ने कथित हमलावर को काबू किया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विमान का अपहरण नहीं हुआ था

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता ने हालात को अंडर कंट्रोल बताते हुए स्पष्‍ट किया कि विमान का अपहरण नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद अब वहां से यात्रियों को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।