शेयर बाजार क्रैश: एक झटके में निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़ रुपये, सेंसेक्स में भारी गिरावट से हाहाकार

शेयर बाजार क्रैश: एक झटके में निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़ रुपये, सेंसेक्स में भारी गिरावट से हाहाकार

share market 28 september

Share Market 28 September : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया। सेंसेक्स 1124 अंकों (करीब 1.52%) की गिरावट के साथ 72772 पर बंद हुए तो निफ्टी भी 360 अंक (1.56%) गिरकर 22800 के नीचे जा पहुंचा। बाजार में एक ही दिन में करीब 8 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। ALSO READ: लाल निशान में शेयर बाजार, NSE IPO ने भी निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

 

पिछले सत्र में बाजार में तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों ने जमकर मुनाफा वसूली की। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में उछाल आया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी बाजार में बिकवाली की धारणा को मजबूत किया।

 

आज के कारोबार में Sensex 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली L&T, अडाणी पोर्ट, एचडीएफही बैंक, पॉवर ग्रीड और RIL जैसे शेयरों में देखी गई। सिर्फ इंफोसिस ही हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

 

निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 2 फीसदी तक टूट गए। निफ्टी मेटल, ऑटो, FMCG, प्राइवेट बैंक, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स में भी भारी गिरावट आई। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।