Electric Scooter : टॉप टेन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिन्होंने मचाई धूम

Electric Scooter : टॉप टेन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिन्होंने मचाई धूम

अगस्त 2026 में भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली। महीने के दौरान कुल 1,88,714 इलेक्ट्रिक स्कूटर बिके, जो अगस्त 2025 में हुई 81,681 यूनिट बिक्री के मुकाबले 131.04% अधिक है। बिक्री के मामले में Bajaj Chetak सबसे आगे रहा। चेतक की 52,248 यूनिट बिकीं और उसने बाजार में 27.69% हिस्सेदारी हासिल की।

 

TVS iQube 42,882 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। Bajaj Chetak और TVS iQube दोनों ने मिलकर कुल बाजार का 50.41% हिस्सा अपने नाम किया। अगस्त 2025 में चेतक की 14,014 यूनिट बिकी थीं, जो इस साल बढ़कर 52,248 यूनिट हो गईं। यानी सालाना आधार पर बिक्री में 272.83% की वृद्धि हुई।

 

TVS iQube की बिक्री भी अगस्त 2025 की 24,434 यूनिट से बढ़कर 42,882 यूनिट हो गई। इसमें 75.50% YoY ग्रोथ दर्ज की गई। पहले और दूसरे स्थान के बीच बिक्री का अंतर 9,366 यूनिट रहा। तीसरे स्थान पर Hero Vida रहा, जिसकी 25,558 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने में Vida की 12,273 यूनिट बिकी थीं, यानी बिक्री में 108.25% की वृद्धि हुई। वहीं Ather Rizta 22,586 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रहा और इसकी बिक्री में 30.22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

पहले चार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कुल बिक्री 1,43,274 यूनिट रही, यानी अगस्त के कुल इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार का 75.92% हिस्सा इन्हीं चार मॉडलों के पास रहा।

 

अगस्त 2026 के टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर

 

अगस्त 2026 में मॉडलवार इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री, यूनिट में। पांचवें स्थान पर TVS Orbiter ने 14,641 यूनिट बिक्री के साथ जगह बनाई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.76% रही। Ampere Magnus 9,772 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रहा, जिसकी बिक्री में 98.46% की सालाना बढ़ोतरी हुई।

 

Ather 450 6,891 यूनिट के साथ सातवें और River Indie 6,567 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रहा। River Indie की बिक्री में पिछले साल की 2,229 यूनिट के मुकाबले 194.62% की वृद्धि हुई।

 

नौवें स्थान पर Ampere Reo रहा, जिसकी 1,911 यूनिट बिकीं और बिक्री में 271.79% की बढ़ोतरी हुई। Honda QC1 1,902 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रहा। इसके बाद Bajaj Yulu की 1,500 यूनिट बिकीं। खास बात यह रही कि पिछले साल इसकी सिर्फ 150 यूनिट बिक्री हुई थी, यानी YoY आधार पर 900% की वृद्धि दर्ज की गई। Ampere Nexus 756 यूनिट के साथ 12वें स्थान पर रहा। टॉप 15 में Suzuki e-Access 668 यूनिट के साथ 13वें, Yamaha ECO6 475 यूनिट के साथ 14वें और Ather Konarc 217 यूनिट के साथ 15वें स्थान पर रहा।