इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

hoarding

इंदौर के पाटनीपुरा मेनरोड पर बुधवार की दोपहर गणेश उत्सव के आयोजन के लिए लगाया गया एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्रेय शर्मा नाम के युवक को मामूली चोट आई, जिसे परिजन निजी अस्पताल लेकर गए।

बता दें कि दूसरी तरफ रीगल चौराहे पर समाजसेवी प्रहलाद पांडे शहर के अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए अनशन कर रहे हैं, वहीं होर्डिंग गिरने की यह खबर बता रही है कि शहर में वाकई अवैध होर्डिंग एक बडी समस्‍या बनती जा रही है।

यह होर्डिंग गोल स्कूल में होने वाले गणेश चतुर्थी आयोजन के लिए मेनरोड पर बड़ा गेट बनाकर लगाया गया था। दुकानदारों का कहना है कि संभवत: किसी वाहन के टकराने से होर्डिंग गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने होर्डिंग हटाया। मामले में एमआईजी थाने पर किसी तरह की शिकायत या सूचना पहुंचने की जानकारी नहीं है। यहां से वह रोड नंबर 28 पर अपने घर वापस आ रहा था। श्रेय को कंधे के पीछे ओर सिर पर चोट आई है। निजी अस्पताल मे उसका सिटी स्केन कराया है। श्रेय के परिवार का सांउड लगाने का काम है। यह आयोजन दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला द्वारा कराया जाता है। श्रेय के पिता राजेश ने बताया कि बेटा चौराहे पर सामान लेने गया था।

बता दें कि होर्डिंग को लेकर पिछले करीब 7 दिनों से प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि होर्डिंग अवैध तरीके से लगाया गया है। इसे लेकर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर से भी शिकायत की थी। प्रह्लाद पांडेय से मंगलवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा की। शाम करीब 7 बजे एसडीएम धनगर धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ नगर निगम के रिमूवल विभाग के अधिकारी बबलू कल्याणे और स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्सक भी मौजूद थीं। बता दें कि प्रहलाद पांडे का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो गया है, उन्‍हें इलाज के लिए सुपरस्‍पेशिलटी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।