BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

bjp candidate gets only one vote

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा नजर आ रहा है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा की जीत से ज्यादा चर्चा डीडवाना कुचामन जिले में परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 का चुनाव परिणाम की है। इस सीट पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाशचन्द को सिर्फ 1 वोट मिला। 

 

वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की तो निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां 195 वोट के साथ दूसरे नंबर पर है। भाजपा के कैलाशचन्द को सिर्फ 1 वोट मिला। NOTA के खाते में भी 1 वोट गया।

 

यह परिणाम सामान्य हार से कहीं ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। अब चर्चा इस बात की है कैलाशचंद को वोट किसने दिया। भाजपा प्रत्याशी को उनके परिवारजनों ने भी वोट नहीं दिया। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी और माता-पिता तक ने उन्हें वोट नहीं दिया है।

 

हालांकि परबतसर नगर पालिका में भाजपा का परचम लहराया गया। यहां 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी ने जीत हासिल की। 12 पर कांग्रेस को जीत मिली और वह मात्र 1 सीट से बहुमत से दूर रह गई।