अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को बोइंग 767 कार्गो विमान लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर निकल गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, यह घटना दोपहर 2 बजे हुई। हादसे के कारण 250 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कार्गो प्लेन की टक्कर कई गाड़ियों से हो गई। मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 टीमों ने प्लेन में लगी आग बुझाई। हालांकि प्लेन से उठ रहा धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। फायर रेस्क्यू टीमों के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। यह प्लेन अमेजन के कार्गो बेड़े का हिस्सा था। इस पर प्राइम एयर लिखा हुआ है। FAA ने एक बयान में बताया कि बोइंग 767-300 कार्गाे प्लेन ने प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में एक ग्राउंड व्हीकल से टावर को सूचना देते सुना गया, “लगता है कि विमान 30 नंबर रनवे से आगे निकल गया है।” यह ऑडियो ATC.com ने कैप्चर किया। विमान हादसे की तस्वीरें… 32 साल पुराना था कार्गो विमान यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। FAA के डेटा के मुताबिक यह रनवे 30 पर उतरा था, जो 9000 फीट से ज्यादा लंबा है। 21 एयर एक कार्गो कैरियर है जिसका ऑपरेशन सेंटर मियामी में है, जो बोइंग 767 विमानों का इस्तेमाल करता है। अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने X पर एक बयान जारी किया, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि 21 Air द्वारा संचालित अमेजन एयर का एक विमान आज मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक घटना का शिकार हो गया। हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ।” मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक दुनिया भर में विमानों से जुड़ी घटनाओं में रनवे एक्सकर्शन सबसे आम हैं। कई बड़े एयरपोर्ट्स की तरह, मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी रनवे के आगे खास सुरक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं। इनका मकसद यह है कि अगर कोई विमान रनवे से बाहर निकल जाए, तो ये क्षेत्र एक बफर (सुरक्षा घेरा) का काम कर सकें। FAA के मुताबिक, रनवे पर प्लेन अभी भी मौजूद है। इस कारण मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। —————- प्लेन हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश: दोनों पायलटों की मौत ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…
Latest News

