
Top News 5 September: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती से दूसरे देशों को जलन होती है। यूरोप को महंगा पड़ा पीएम मोदी की बात नहीं मानना। स्वतंत्र भारद्वाज पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय के दरवाजे बंद। 5 सितंबर की बड़ी खबरें :
भारत और अमेरिका की दोस्ती से दूसरों को जलन
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच बढ़ता व्यापार, रक्षा सहयोग और तकनीकी साझेदारी दूसरे देशों के लिए ‘ईर्ष्या’ का कारण बन रही है। उन्होंने मोदी-ट्रंप के रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन नेताओं में शीर्ष पर हैं, जिनसे ट्रंप मिलना चाहते हैं।
मोदी ने दी थी यूरोप को चेतावनी
व्यापार को लेकर बहुत ज्यादा निर्भरता अब यूरोप को भारी पड़ रही है। बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में बहुत पहले ही चेतावनी दी थी। लेकिन, यूरोप ने उसे नजरअंदाज किया। वह अब इस पर ध्यान दे रहा है।
स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट
जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय आजाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। ALSO READ: निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला
राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद?
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने पूर्व महासचिव चंपत राय की ट्रस्ट में वापसी या किसी नए पद पर नियुक्ति की अटकलों पर विराम लगा दिया है। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या चंपत राय को ट्रस्ट में कोई नया पद दिया जाएगा, स्वामी गोविंद देव गिरि ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसी अभी कोई बात नहीं है। यदि हमें ऐसा करना होता तो हम अभी ही कर लेते। ALSO READ: Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा
Asia Cup में आज INDvsPAK मैच
महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम की नजरें अब शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ लीग चरण का शानदार अंत करने पर हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा काफी मजबूत दिख रहा है।


