
संसद और राजनीति में हमेशा एक दूसरे के आमने- सामने रहने वाले गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक शादी में भी आमने- सामने हो गए। मौका था सुप्रिया सुले की बेटी की शादी का। जहां शाह और गांधी एक दूसरे के सामने से गुजरे, ऐसे में लोगों के बीच चर्चा चल पडी कि आखिर क्या दोनों के बीच बात हुई, मुलाकात हुई।
अगर मुलाकात हुई तो क्या बात हुई होगी। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे से नजरें चुरा लीं।
बता दें कि महाराष्ट्र की नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। शादी में कई दिग्गज नेता पहुंचे, जिनमें पीए मोदी, सोनिया गांधी, अमित शाह, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, स्मृति ईरानी, गिरीराज सिंह समेत कई नेता पहुंचे।
ये वीडियो देखने लायक है
कल नई दिल्ली में आयोजित हुए सुप्रिया सुले की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में तमाम राजनैतिक हस्तियों का जमावड़ा दिखा।
सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में अमित शाह भी दिखे और राहुल गांधी भी। pic.twitter.com/6L499uwfE7
— Dr.Ashish Yadav (@doc_ashish23) August 11, 2026
हंसकर मिलते रहे मोदी : शादी समारोह की तस्वीरों में कहीं पीएम मोदी मेहमानों से हंसकर बातचीत करते नजर आए तो कहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी परिवार के साथ खुशियां बांटते दिखे। अमित शाह ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। शरद पवार के लिए यह मौका खास था, क्योंकि बेटी के घर की इस खुशी में देश के कई बड़े नेता और खास मेहमान हंसी-खुशी शामिल हुए।
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi yesterday Supriya Sule daughter wedding pic.twitter.com/ph0EhrbNh2
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) August 11, 2026
सियासत पर भारी समारोह : पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और शरद पवार जैसे बड़े नेता एक ही समारोह में नजर आए। हालांकि इस मौके पर सियासत से ज्यादा परिवार की खुशी दिखाई दी। तस्वीरों में बड़े नेताओं की मौजूदगी के साथ शादी का खुशनुमा माहौल भी साफ नजर आ रहा है। शादी में पहुंचे मेहमानों ने वर-वधू को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। किसी ने हाथ जोड़कर बधाई दी तो किसी ने गर्मजोशी से मुलाकात की। पूरे समारोह में खुशी, अपनापन और पारिवारिक माहौल साफ नजर आया। इसी तरह प्रियंका और राहुल भी वर-वधू से मिलते दिखे।

