
Top News 10 August : मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया। झारखंड में आज छात्रों का विधानसभा मार्च। ईडी प्रमुख राहुल नवीन को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। ममता बनर्जी के काफिले पर हमला। टर्बुलेंस में फंसे विमान के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। 10 अगस्त की बड़ी खबरें :
15 राज्यों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी। असम में बाढ़ से अब तक 100 से ज्यादा की मौत हो गई। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च
झारखंड में आज आंदोलनकारी छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मार्च को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट मोड में है। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। छात्रों को रोकने के लिए कटिलें तारों की बैरिकैडिंग की गई। भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। ALSO READ: झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?
ईडी प्रमुख को सेवा विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख राहुल नवीन को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में बरकरार रखने का फैसला लिया है। वे 13 अगस्त, 2027 तक पद पर बने रहेंगे।
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर उनकी गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके। ममता एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। ALSO READ: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप
विमान टर्बुलेंस: पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव
टर्बुलेंस में फंसे विमान के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी। इस मामले में सरकार ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

