ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर मांगी हेल्‍प, सीएम पुष्‍कर धामी ने बढ़ाया मदद का हाथ

rishabh pant

भारतीय विकेट कीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चाहते हैं कि वे दिल्‍ली छोडकर उत्तराखंड में बस जाएं। उनका कहना है कि उनका बचपन उत्तराखंड में बीत है, उससे उनकी यादें जुडी हैं। इसलिए घर लौटना चाहता हूं, लेकिन मनचाही जमीन नहीं मिल रही है। कुछ इस इच्‍छा के साथ ऋषभ पंत ने आधी रात को पोस्‍ट लिखी। इसके बाद उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर धामी ने कहा कि वे उत्तराखंड के बेटे हैं और सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी।
 
बता दें कि पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे पिछले तीन साल से जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक सफल नहीं हो सके। बता दें कि पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 23.84 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरा था।
 

rishabh pant

हमारे हमारे राज्‍य के बेटे हैं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भी उत्तराखंड आना चाहता है, उसका स्वागत है। पंत हमारे राज्य के हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अधिकारी उनसे बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो हरसंभव सहायता दी जाएगी।
 
सोशल मीडिया पर क्‍या कहा था पंत ने : ऋषभ पंत ने X पर लिखा था कि वे दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने गृहराज्य में घर बनाना चाहते हैं, लेकिन तीन साल से जमीन नहीं मिल पा रही है।
 
उन्होंने पोस्‍ट में लिखा, हैलो सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का होने के नाते मुझे बहुत समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं मिल रही।
 
मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि प्लीज जमीन खरीदने में मेरी मदद करें। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास लौटना चाहता हूं। प्लीज इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं, आपके जवाब का इंतजार है, कोई जमीन नहीं मिली।
 
सरकारी जमीन खरीदेंगे पंत : अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंत ने लिखा, इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करने के लिए यह गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप इजाजत दें तो मैं राज्य सरकार से जमीन खरीदना चाहता हूं। सरकार के रेट पर कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बनवा सकता हूं। प्लीज हेल्प करें। सच में मुझे नहीं पता था कि यह कैसे करना है। इसके बाद सीएम धामी ने पंत को मदद का आश्‍वासन दिया है।