Weather Update News : असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 78 लोगों की मौत, MP समेत कई राज्‍यों में अलर्ट

Monsoon picks up pace across country, heavy rain alert for several states

Weather Update News : देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से 4 अगस्त तक उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को 3 और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। राज्य के 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 3 लाख लोग प्रभावित हैं।

 

देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से 4 अगस्त तक उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है।

ALSO READ: Weather Update : देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कैसा है असम का हाल?

इन राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मानसून सक्रिय रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम भारत के कोंकण-गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत में भी मानसून का असर बना रहेगा। इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Weather Update : असम में बाढ़ से हाहाकार, UP-MP समेत कई राज्‍यों में अलर्ट, गुजरात-हिमाचल में बारिश का कहर

यहां बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है।

 पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

 छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से नदी-नालों में जल स्तर बढ़ सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ALSO READ: Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

असम में बाढ़ से तबाही, 78 लोगों की मौत

असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को 3 और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। राज्य के 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 3 लाख लोग प्रभावित हैं। इन जिलों के कुल 551 गांव पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए 16500 से अधिक लोगों ने 71 राहत शिविरों में शरण ली है।  

ALSO READ: Weather Update : भारत में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर, 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 17 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 24 घंटे के भीतर 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। आज भोपाल, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी है।