118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

cjp protest

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने 15 से 20 सरकारी वाहनों समेत अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामले में करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य संबंधित कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

ALSO READ: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों पर पत्थर और अन्य वस्तुओं से हमला किया, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हालात हिंसक हो गए, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा।

ALSO READ: CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

 

पुलिस के मुताबिक, झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि झड़प में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। घायलों का मेडिकल परीक्षण (MLC) कराया जा रहा है।

सोनम वांगचुक बोले- जारी रहेगा अनशन 

सोनम वांगचुक ने कहा है कि जब तक सीजेपी के सदस्यों से सांसद मुलाकात नहीं करते, सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने भी कहा कि अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी का प्रदर्शन अभी भी जारी रहेगा, और वे अपनी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली मांग पर अड़े हैं।