
NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी आंदोलन को सोमवार को राजनीतिक समर्थन भी मिला। समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव अपने पार्टी सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल हुईं। मार्च के दौरान डिंपल यादव और अन्य सांसदों ने 'NEET है या Cheat है' लिखी तख्तियां हाथों में लेकर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया भ्रष्ट हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा देश के युवाओं और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। वे भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। डिंपल यादव ने केंद्र सरकार और पुलिस कार्रवाई पर भी तीखा हमला बोला।
छात्रों पर लाठी और अत्याचार
इसकी ज़िम्मेदार है भाजपा सरकारअति निंदनीय ! pic.twitter.com/Tbtf8WPCgx
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 20, 2026
उन्होंने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के इतिहास में काले दिवस के रूप में याद किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की आंखों में भी शर्मिंदगी दिखाई दे रही थी, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। कुछ लोग बिना वर्दी के आए और छात्रों की पिटाई की।
ALSO READ: NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी चिंताएं बताना चाहते हैं, लेकिन सरकार सुनने या बातचीत करने से इनकार कर रही है।
राजनीति से ऊपर उठकर…
माननीय डिंपल यादव जी एक माँ का फ़र्ज़ निभाती दिखीं। ❤️#DimpleYadav #Viral #Politics #संसद_मार्च #CJPProtest #ChaloSansad #StudentsProtest #JantarMantar #Delhi #ViralReels #YouthVoice #IndiaNews pic.twitter.com/InRi48HPTk— Praveenex (@praveenexstp) July 20, 2026
लोगों के अनशन पर होने के बावजूद, सरकार इतनी कठोर और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है। भ्रष्ट सरकार की वजह से देश के युवाओं और छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

