नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सबको हैरत में डाल दिया। पार्टी ने यहां से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता और पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया। इससे नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। समर्थकों ने सड़क पर उतर पड़े। समर्थकों ने NH 44 पर जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद और चक्काजाम कर नारेबाजी की।टिकट के प्रति आश्वस्त नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। 

नरोत्तम मिश्रा के समर्थित कार्यकर्ताओं ने आशुतोष तिवारी और बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

बीजेपी दफ्तर के बाहर भी हंगामा किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की चेतावनी दी। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे को जाम किया। महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर टिकट बदलने की मांग की।

ALSO READ: दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

संघ के करीबी हैं आशुतोष तिवारी 

आशुतोष तिवारी मूल रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। भोपाल-सागर संभाग में संभागीय संगठन मंत्री रहे हैं। भाजपा की पिछली सरकार में वे मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल में अध्यक्ष भी रहे हैं। मंत्री दर्जा रहे तिवारी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थक माना जाता है। 

ALSO READ: Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

क्यों हो रहा है उपचुनाव

2023 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विजयी हुए थे। लेकिन बैंक एफडी फ्रॉड के एक मामले में दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। भारती ने इसे हाईकोर्ट दिल्ली में चुनौती भी दी थी। उनकी अपील भी शुक्रवार को खारिज कर दी गई। इसके बाद अब उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अभी दतिया सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।