
Horrific road accident in Pakistan : पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों को घायलों के सर्वोत्तम इलाज का निर्देश दिया है।
पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ALSO READ: पाकिस्तान में भयावह आत्मघाती हमला, कार बम से उड़ाई पुलिस चौकी, 15 पुलिसकर्मियों की मौत
क्षमता से ज्यादा भरी थी बस
खबरों के अनुसार, बस पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थी। इसके अलावा रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था, जिससे बस क्षमता से ज्यादा भर गई थी। बस में कुल 48 लोग सवार थे। घायलों को झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (DHQ) ले जाया गया है।
ALSO READ: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 12 शहरों को बनाया निशाना, 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
दूसरी बस के कई यात्री थे सवार
बलूचिस्तान सरकार के बयान के मुताबिक, घटना की जांच की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इससे पहले शेरानी के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने घटना की जगह और अन्य विवरणों की पुष्टि करते हुए बताया कि बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से निकली थी लेकिन रास्ते में एक और खराब हुई दूसरी बस से कई लोग इसमें सवार हो गए।
ALSO READ: पाकिस्तान में भीषण हादसा, गैस पाइपलाइन में विस्फोट, 8 लोगों की मौत
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जताया गहरा दुख
भीषण सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों को घायलों के सर्वोत्तम इलाज का निर्देश दिया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू हो गया।

