
दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में EV Subsidy Portal का शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अब दिल्लीवासी घर बैठे ईवी सब्सिडी एवं अन्य प्रोत्साहनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, अपने आवेदन की रियल-टाइम स्थिति देख सकेंगे तथा सत्यापन पूर्ण होने के उपरांत अधिकतम 60 दिनों के भीतर डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, नागरिकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली के संकल्प को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ALSO READ: E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल
परिवहन मंत्री ने कहा कि 30 दिन की अवधि पूरी तरह से निर्धारित है। सके भीतर उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा और संबंधित पोर्टल पर उसकी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सरकार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आज माननीय मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में EV Subsidy Portal का शुभारंभ किया गया।
इस डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अब दिल्लीवासी घर बैठे ईवी सब्सिडी एवं अन्य प्रोत्साहनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर… pic.twitter.com/GP3uw6PIWW
— Pankaj Kumar Singh (@drpankajbjp) July 3, 2026
मंत्री के अनुसार, आवेदन और सत्यापन के बाद उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 60 दिनों के भीतर राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार ने इस पूरी प्रणाली के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और सब्सिडी से जुड़े सभी प्रावधान पहले ही तैयार कर लिए हैं।
ALSO READ: WhatsApp Username विवाद बढ़ा, सरकार की रडार पर Telegram और Signal, Arattai भी हटाएगा यूजरनेम फीचर
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए न केवल तकनीकी व्यवस्था मजबूत की गई है, बल्कि सब्सिडी वितरण प्रणाली को भी पारदर्शी और तेज बनाया गया है। सरकार का दावा है कि वह लगातार इस योजना पर काम कर रही है ताकि दिल्ली में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा सके और प्रदूषण को कम किया जा सके।

