उत्तराखंड के चकराता से सामने आया एक डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ी सड़क पर चलती एक कार अचानक मोड़ पर अपना संतुलन खो देती है। कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराती है और देखते ही देखते करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरती है। हादसे का पूरा मंजर कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। वीडियो ने पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग के जोखिम को फिर चर्चा में ला दिया है
तेज मोड़ पर बिगड़ा कार का संतुलन
बताया जा रहा है कि हादसा चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास हुआ। यह घटना 2 अक्टूबर की बताई गई है, जबकि हादसे का डैशकैम वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर सामने आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में तीन लोग सवार थे और वाहन उत्तर प्रदेश नंबर का था। पहाड़ी सड़क पर एक तेज मोड़ के दौरान कार बेकाबू हो गई। पहले वह बिजली के पोल से टकराई और फिर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की जान चली गई। कार में मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने खाई में पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला।
वायरल वीडियो में हादसे का वह पल साफ नजर आता है, जब कार कुछ सेकंड के भीतर सड़क से बाहर निकलकर पहाड़ से नीचे चली जाती है। यही अचानक हुआ घटनाक्रम लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है।
खूबसूरत पहाड़ी सड़कें, लेकिन छोटी गलती भी पड़ सकती है भारी
चकराता की पहाड़ी सड़कें अपने खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन यहां ड्राइविंग में जरा-सी चूक भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। संकरी सड़क, तीखे मोड़, ढलान, कम विजिबिलिटी और सड़क के किनारे पर्याप्त जगह न होना ड्राइवर के लिए मुश्किल बढ़ा देता है।
मैदानी इलाकों की तरह यहां वाहन के संतुलन बिगड़ने पर उसे संभालने के लिए ज्यादा जगह नहीं मिलती। कई बार कुछ सेकंड ही तय कर देते हैं कि वाहन सड़क पर रहेगा या खाई में जाएगा।
TRAGIC ACCIDENT IN UTTARAKHAND
A car with a UP number plate reportedly lost control and plunged nearly 200 metres into a gorge near Silawada on the Tyuni–Chakrata–Mussoorie NH.
One person lost his life, while two others were injured. The horrific moment was captured on the car’s dashcam.
Mountain roads leave no room for reckless speeding. Slow down on bends—don’t treat hill roads like a race track.
Condolences to the bereaved family. Wishing the injured a speedy recovery. Sense to speedy egos on roadrage! https://t.co/QyKMCEiQCu
— Megh Updates ™ (@MeghUpdates) October 4, 2026
चकराता-त्यूणी मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
यह पहली बार नहीं है जब इस मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ हो। नवंबर 2021 में भी त्यूणी-चकराता मार्ग पर एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। उस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दो लोग घायल अवस्था में बच पाए थे।

