
वेस्टइंडीज क्रिकेट अपने पतन की ओर है लेकिन कभी कभार किसी बड़ी टीम को हरा लेती है। ऐसे में टीम ने जुलाई के महीने में दोनों पुरुष और महिला टीम के प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीते हैं। वेस्टइंडीज पुरुष टीम की ओर से जस्टिन ग्रीव्स और महिला टीम की ओर से हैली मैथ्यू को यह अवार्ड दिया गया।
जस्टीन ग्रीव्स पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सुर्खियों में आए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में लगातार 5 मेडन ओवर डालकर 5 विकेट निकाले। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। उनके इस स्पेल से वेस्टइंडीज को दूसरे दिन पाकिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 29 रनों की बढ़त मिल गई।कुल 11 ओवर में उन्होंने 6 मेडन ओवर डालकर सिर्फ 27 रन दिए और 5 पाकिस्तानी बल्लेबाज को चलता किया।
Making impact with the bat and ball, Justin Greaves is the ICC Men's Player of the Month for July
Read more https://t.co/TM3oJ9DMx4 pic.twitter.com/tuBnVKdHZU
— ICC (@ICC) August 18, 2026
ग्रीव्स ने यह अवार्ड जीतने के बाद कहा , “घर पर खेलते हुए मेरा महीना यादगार रहा, और श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बैट और बॉल दोनों से योगदान देना मेरे लिए खास रहा।” “टेस्ट क्रिकेट में असरदार परफॉर्मेंस देना हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा, खासकर जब वे हमारे घरेलू फैंस के सामने हों।”
“मुझे टीम के लिए कुछ ज़रूरी परफॉर्मेंस में अपनी भूमिका निभाकर खुशी हो रही है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी अच्छा योगदान दे पाऊंगा। मैं अपने टीम के साथियों और टीम स्टाफ को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले महीनों में इस मोमेंटम को और बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।”
वहीं हैली मैथ्यू वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ही नहीं विश्वस्तरीय ऑलराउंडर है। हाल ही में हुई आयरलैंड सीरीज में उन्होंने 3 एकदिवसीय मैच में 2 शतक जड़े इसके अलावा गेंद से उन्होंने पहले एकदिवसीय मैच में 3 विकेट लिए और अंतिम वनडे में 2 विकेट चटकाए।
All-round brilliance sees Hayley Matthews named the ICC Women’s Player of the Month for July 2026
More https://t.co/1xwvVV3zOy pic.twitter.com/4eBVc4s5i1
— ICC (@ICC) August 18, 2026
अवार्ड जीतने के बाद मैथ्यूज ने कहा , “मैं एक बार फिर ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत खुश हूँ। यह पिछले अवॉर्ड्स जितना ही खास है, और मुझे उम्मीद है कि यह मुझे अपने स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने, वेस्ट इंडीज़ में योगदान देने और भविष्य में ऐसे और अवॉर्ड्स जीतने के लिए प्रेरित करेगा।”
“यह महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक समय है, जिसमें पहले से कहीं ज़्यादा ध्यान और दिलचस्पी है। मुझे अपने प्रदर्शन से इसकी ग्रोथ में योगदान देने पर गर्व है और मैं महिलाओं के खेल को लगातार सपोर्ट देने के लिए ICC को धन्यवाद देती हूँ।”

