Vedanta June Quarter Results: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 5473 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 3185 करोड़ रुपये से 72 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 53.6 प्रतिशत बढ़कर 24205 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 15754 करोड़ रुपये था।
Vedanta ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च बढ़कर 17,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 13,203 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

