उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

Karani sena Unnao

Rashtriya Rajput Karni Sena: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से है, जहां उन्नाव में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इसमें संगठन विस्तार के साथ ईडब्ल्यूएस आरक्षण की कथित विसंगतियों, यूजीसी से जुड़े मुद्दों, सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट और इतिहास से कथित छेड़छाड़ जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

 

बैठक के बाद पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन सामाजिक मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल धर्म, जाति और इतिहास के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। बैठक में यूजीसी से जुड़े कथित 'काले कानून' का मुद्दा भी उठाया गया। ईडब्ल्यूएस आरक्षण में जमीन, प्लॉट और मकान से संबंधित शर्तों में बदलाव तथा सामान्य वर्ग को पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट देने की मांग पर भी चर्चा हुई।

 

 

पदाधिकारियों ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर संगठन जागरूकता अभियान चलाएगा। बैठक में इतिहास से कथित छेड़छाड़ को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जातियों के महापुरुषों को लेकर विवाद पैदा होने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। लोगों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई। यदि आगामी चुनाव में सरकारों ने संगठन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

 

बैठक में संगठन को बूथ और क्षेत्र स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना नहीं है। संगठन सामाजिक मुद्दों को लेकर काम करता है। उन्होंने कहा कि यूजीसी, ईडब्ल्यूएस और इतिहास से जुड़े विषयों पर आगे भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी दिनों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।