
Top News 8 September: देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट। दिल्ली होस्टल बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त। चीनी बांध की वजह से भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट। ट्रंप ने चांद पर किया दावा। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर। 8 सितंबर की बड़ी खबरें :
IMD का 15 राज्यों में अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 15 से अधिक राज्यों में 8 सितंबर से भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। बिहार और ओडिशा में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में हॉस्टल बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत पर दिल्ली हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी। हादसे के लिए सिर्फ पीजी मालिक को जिम्मेदार ठहराकर दिल्ली सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती। जिम्मेदारी डीयू व एमसीडी की भी है। कोर्ट ने एक पीआईएल पर एमसीडी को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। ALSO READ: Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?
भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?
तिब्बत के 'ग्रेट बैंड' क्षेत्र में यारलुंग ज़ंगबो (ब्रह्मपुत्र नदी) के निचले प्रवाह पर चीन द्वारा 60 गीगावाट क्षमता की 'यारलुंग ज़ंगबो लोअर रीचेस हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट' का निर्माण भारत की सामरिक और जल सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। 14 लाख करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना न केवल दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत ढांचा है, बल्कि यह सीधे भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम की जीवन रेखा को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। ALSO READ: नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?
ट्रंप का दावा- 'चांद हमारा है'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर चांद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर 'The Moon is Ours' (चांद हमारा है) लिखा था। तस्वीर के साथ उन्होंने अमेरिकी झंडा भी लगाया। ट्रंप की इस पोस्ट से कुछ मिनट पहले व्हाइट हाउस की ओर से अमेरिकी Space Force की नई काली यूनिफॉर्म की AI से तैयार तस्वीरें भी साझा की गई थीं। ट्रंप ने यूनिफॉर्म के रंगों को स्पेस ग्रे, मिडनाइट ब्लैक, सिल्वर ग्रे और सैटिन ब्लैक बताया। ALSO READ: ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यूपी के 16 शहरों ने अलग-अलग आबादी वर्गों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में स्वच्छ वायु को लेकर शहर स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। ALSO READ: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर


