
AUSvsSA टेम्बा बावुमा की टेस्ट कप्तानी में पहली हार उनके घर पर ही होनी थी। डरबन में दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 214 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह हार टेम्बा बावुमा की बतौर टेस्ट कप्तान पहली हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष स्थान काबिज रखा है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 अंक तालिका की बात करें तो यह दक्षिण अफ्रीका की दूसरी ही हार है और वह दूसरे पायदान पर ही है। पहली हार टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी।

मैच की बात करें तो पहले दिन को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया पर किसी दिन भारी नहीं पड़ी। 124 पर 6 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रैनशॉ और पैट कमिंस की साझेदारी ने मिलकर 390 रनों तक पहुंचाया।
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 284 रन ही बना पाई। दिलचस्प बात यह रही कि कोई भी बल्लेबाज 50 तक नहीं पहुंच पाया। पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेटें ली। पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल कर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक रही लेकिन इस बार भी मैन रेनशॉ ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। टीम के हर बल्लेबाज का स्कोर दहाई में रहा और 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर टीम ने पारी घोषित कर दी। महाराज और नोर्त्जे ने 2-2 विकेट लिए।
A statement win for Australia to go 1-0 up in the #WTC27 series against South Africa : https://t.co/N3Xb00LErG https://t.co/Ck9B4uhaLB
— ICC (@ICC) October 13, 2026
चौथे दिन 4 विकेट खोकर अंतिम दिन टेस्ट बचाने की कोशिश करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने पहले घंटे संयम का खेल दिखााय लेकिन ऑस्ट्रेलिया की नई गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था। टीम 206 रनों पर सिमट गई और 214 रनों से टेस्ट हार बैठी। ओपनर एडन मार्कर्म ने सर्वाधिक 75 रन बनाए और जोश हेजलवुड ने इस पारी में 6 विकेट लिए। मैट रेनशॉ को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया क्योंकि उन्होंने गेंद के साथ 2 विकेट भी निकाले।

