Stocks to Buy: रेगुलेटरी रिस्क की आशंका से गुरुवार को हॉस्पिटल शेयरों पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। Apollo Hospitals, Global Health और Fortis Healthcare के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं दूसरी और मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, विदेशी फंड की लगातार निकासी और रुपये की कमज़ोरी ने बाजार में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट देखने को मिली। बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने 6 हॉस्पिटल शेयरों पर बुलिश नजर अपनाया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आगे इन शेयरों में 27% से 46% का उछाल देखने को मिल सकता है।
आइए डालते है उन सभी स्टॉक पर है एक नजर, जिन्हें जेफरीज ने अपने रडार पर रखा है।
Apollo Hospitals
जेफरीज ने अपोलो हॉस्पिटल्स के लिए Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹10,350 तय किया है। जेफरीज का मानना है कि आगे स्टॉक 27% की बढ़त दिखा सकता है। जेफरीज ने स्टॉक के लिए FY26E-29E EBITDA CAGR 20% रहने का अनुमान है।
Dr Agarwal’s Healthcare
वहीं जेफरीज ने डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर के लिए ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹600 तय किया है। जेफरीज का मानना है कि आगे स्टॉक 25% की बढ़त दिखा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके साथ ही, इसके FY26E-29E EBITDA CAGR 23% रहने का अनुमान है।
Fortis Healthcare
खरीदारी की रेटिंग के साथ जेफरीज ने इस शेयर में बुलिश राय दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1125 रुपये तय किया है। जेफरीज को उम्मीद है कि शेयर आगे 46 फीसदी का उछाल दिखा सकता है। जेफरीज ने इसके लिए इसका FY26E-29E EBITDA CAGR 17% रहने का अनुमान है।
Max Healthcare
जेफरीज ने मैक्स हेल्थकेयर के लिए ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,260 तय किया है। जेफरीज का मानना है कि आगे स्टॉक 36% की बढ़त दिखा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके साथ ही, इसके FY26E-29E EBITDA CAGR 18% रहने का अनुमान है।
Manipal Health Enterprises
जेफरीज ने मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के लिए ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹870 तय किया है। जेफरीज का मानना है कि आगे स्टॉक 23% की बढ़त दिखा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके साथ ही, इसके FY26E-29E EBITDA CAGR 18% रहने का अनुमान है।
Medanta
जेफरीज ने मेदांता के लिए ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,660 तय किया है। जेफरीज का मानना है कि आगे स्टॉक 22% की बढ़त दिखा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके साथ ही, इसके EBITDA CAGR के 22% रहने का अनुमान है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

