Skytech Infinite Platform IPO Listing: स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म लिमिटेड की 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग कमजोर रही। शेयर NSE SME पर 3.90 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 74.00 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 77 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 22.68 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 0.72 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 3.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
IPO में 29 लाख नए शेयर जारी हुए। स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म टर्नकी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। इसमें कई तरह के कंट्रोल पैनल्स की डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन व कमीशनिंग (I&C) और मेंटेनेंस शामिल है।कंपनी ऑटोमेशन कंट्रोल पैनल बनाने में माहिर है। कंपनी कई तरह की इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है, जिनमें पावर, वॉटर, एनर्जी, मशीन टूल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, मोटर मैनेजमेंट, फूड एंड बेवरेजेस, HVAC, केमिकल और फ़ार्मास्यूटिकल, ऑटोमोटिव और प्रोसेस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में PCC पैनल, APFC पैनल, MCC पैनल, VFD पैनल, PLC पैनल और कंट्रोल डेस्क पैनल शामिल हैं।

