शेयर बाजार में फ्लेट टू पॉजिटिव, महंगाई और प्रॉफिट बुकिंग के बीच घिरे निवेशक; जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

शेयर बाजार में फ्लेट टू पॉजिटिव, महंगाई और प्रॉफिट बुकिंग के बीच घिरे निवेशक; जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

share market review 14 november : market ki baat

Share Market 2026 : दिवाली के बाद के इस कारोबारी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले रुझानों के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। हफ्ते की शुरुआत में जहां बाजार में अच्छी रिकवरी और तेजी देखने को मिली, वहीं सप्ताहांत में घरेलू महंगाई के आंकड़ों और ऊंचे स्तरों पर हुई मुनाफावसूली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। वैश्विक स्तर पर टेक दिग्गज एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट ने बाजार का पूरा ध्यान खींचा। जानिए मार्केट ट्रेंड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह।

 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

दिवाली के दिन रविवार को शेयर बाजार में मूहुत कारोबार हुआ। सेंसेक्स में इस दिन 29 अंकों की गिरावट आई तो निफ्टी 44 अंक गिर गया। इसके साथ ही दिवाली के दिन पिछले आठ वर्षों से जारी बढ़त का सिलसिला भी टूट गया। सोमवार को सेंसेक्स 107 अंक की बढ़त के साथ 81,107 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 58 अंक चढ़कर 25045 पर पहुंच गया। मंगलवार को शेयर बाजार दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवकाश के कारण बंद था।

 

बुधवार को सेंसेक्स 773 अंक उछलकर 81879 पर पहुंचा, निफ्टी 210 अंक चढ़कर 25255 पर बंद हुआ। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 32 तो निफ्टी में 44 अंकों की मामूली बढ़त दिखाई दी। शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 319 अंकों की गिरावट के साथ 81592 पर था वहीं निफ्टी भी 155 अंक गिरकर 25144 पर आ गया।

 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

सप्ताह के अंत में आए घरेलू महंगाई के आंकड़ों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। उच्च मुद्रास्फीति के आंकड़ों और आगामी दिसंबर में RBI द्वारा ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार में सतर्कता और बिकवाली हावी हुई। लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद, हफ़्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए। सप्ताह के दौरान FIIs और DIIs के निवेश के आंकड़ों में मिला-जुला रुख रहा।

 

इस हफ्ते ऑटो, रियल्टी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में दबाव देखा गया, जबकि फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर्स ने बाजार में कुछ हद तक स्थिरता प्रदान करने की कोशिश की। इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले वैश्विक संकेतों, महंगाई के आंकड़ों और उच्च स्तर पर आई प्रॉफिट बुकिंग के बीच सीमित दायरे में झूलता नजर आया।

 

Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट

जेनसन हुआंग मामले ने एनवीडिया की मार्केट वैल्यू को काफी नुकसान पहुंचाया है। रविवार को जेनसन हुआंग के विवाहेतर संबंधों का पहला मामला सामने आने के बाद से, कंपनी की मार्केट वैल्यू 600 अरब डॉलर से भी ज्यादा गिरकर 4.2 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि निकट भविष्य में कंपनी के शेयरों पर दबाव बना रह सकता है। सिर्फ एक महीने पहले ही एनवीडिया के शेयर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे, क्योंकि अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियां एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च करने की घोषणा कर रही थीं। ALSO READ: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia को लगा बड़ा झटका, 13% लुढ़के शेयर, अरबों डॉलर स्वाहा

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय के अनुसार, अमेरिका में ट्रंप को झटका लगने के बाद से ही भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म होने की उम्मीदें बढ़ी हैं, क्रूड के दाम लगातार कम हो रहे हैं। कंपनियों के रिजल्ट भी उत्साहजनक रहे हैं। इस हफ्ते भी बाजार के हरे निशान में रहने की संभावना है। निफ्टी ऊपर में 25800 तक जा सकता है। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली की स्थिति बन सकती है। नीचे में 23900 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना हुआ है। 

 

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।