सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला, दोनों पैरों पर चढ़ाई कार

कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करने पर दबंगों ने व्यापारी को बेरहमी से पीट दिया। फिर दोनों पैरों पर कार चढ़ा दी। परिजनों ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फुटेज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।