रील और भौकाल के लिए चेन पुलिंग का खेल…, RPF ने 9 महीनों में 2833 लोगों को दबोचा

रील बनाने का शौक ट्रेन यात्रियों और रेलवे के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कानपुर सेंट्रल पर बीते 9 महीनों में चेन पुलिंग के आरोप में 224 पकड़े गए। इन्होंने महज रील बनाने या भौकाल दिखाने के लिए ट्रेन की चेन खींची। वहीं प्रयागराज मंडल में 2833 लोग अकारण चेन पुलिंग में पकड़े गए।