Realty stocks : चुनिंदा रियल्टी शेयरों में आज अच्छी तेजी, जेफरीज के बुलिश नजरिए ने भरा जोश, जानिए क्या कहती है इसकी रिपोर्ट

Realty stocks : चुनिंदा रियल्टी शेयरों में आज अच्छी तेजी है। जेफरीज में रियल एस्टेट पर पॉजिटिव रिपोर्ट दी है। जेफरीज के मुताबिक Q3 में रियल्टी कंपनियों की मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस रिपोर्ट के बाद आज कुछ रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी आई है। ओबेरॉय रियल्टी 0.71 फीसदी ऊपर कारोबार कर है। वहीं, DLF में 0.4 फीसदी ऊपर ट्रेड हो रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ भी 0.28 फीसदी ऊपर है। वही, फीनिक्स मिल्स में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

वहीं दूसरी ओर, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स 0.56 फीसदी नीचे है। जबकि, शोभा 0.44 फीसदी नीचे दिख रहा है। अनंत राज भी 0.42 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.76 फीसदी बढ़कर 867.95 पर पहुंच गया है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में इस इंडेक्स में 1.10 फीसदी की गिरावट आई थी।

रियल एस्टेट पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने रियल्टी पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर के ट्रेंड में सुधार जारी है। तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट की मजबूत ग्रोथ संभव है। इस अवधि में पहली तिमाही के मुकाबले नए लॉन्च में ज्यादा होंगे। जुलाई-अगस्त में सेल्स ग्रोथ डबल-डिजिट रही है। प्री-सेल्स ग्रोथ 10-15 फीसदी रहने की उम्मीद है। तीसरी तिमाही की लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है। फेस्टीव सीजन में देरी से नए लॉन्च में देरी संभव है। ओबेरॉय रियल्टी की दूसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ संभव है। Q2 में लोढ़ा डेवलपर्स के ट्रेंड में सुधार संभव है। गोदरेज प्रॉपर्टीज और DLF के नए लॉन्च बढ़ने की उम्मीद है।

मज़बूत लॉन्च पाइपलाइन

इन कंपनियों का लांच पाइपलाइन पर नजर डालें तो प्रेस्टीज एस्टेट्स के पास FY27 की सबसे बड़ी लॉन्च पाइपलाइन है। 35,000-36,000 करोड़ रुपये के प्री-सेल्स लक्ष्य के मुकाबले लगभग 58,000 करोड़ रुपये की GDV परियोजनाएं लॉन्च की जानी हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज़ का FY27 का लॉन्च पाइपलाइन लगभग 48,000 करोड़ रुपये के GDV का है, जबकि प्री-सेल्स का लक्ष्य 39,000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने Q1 में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लॉन्च किए और अब वह मॉनेटाइज़ेशन के लिए सबसे बड़ी इन्वेंट्री में से एक के साथ साल के दूसरे हिस्से में प्रवेश कर रही है।

लोढ़ा डेवलपर्स के पास लगभग 20,000 करोड़ रुपये के लॉन्च की पाइपलाइन है, जबकि FY27 के लिए प्री-सेल्स का लक्ष्य 24,000 करोड़ रुपये है; इनमें से ज़्यादातर लॉन्च वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है।

DLF का लक्ष्य FY27 में 20,000 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स हासिल करना है। कंपनी ने तिमाही के कमज़ोर प्रदर्शन की वजह लॉन्च में देरी को बताया है और गुरुग्राम, मुंबई और गोवा में उसके प्रोजेक्ट्स की योजना है।

ओबेरॉय रियल्टी पर मोतीलाल ओसवाल की राय

ओबेरॉय रियल्टी पर नजर डालें तो फिलहाल यह शेयर 19.70 रुपए यानी 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 1855 रुपए पर दिख है। मोतीलाल ओसवाल भी इस शेयर पर बुलिश हैं। मोतीलाल ओसवाल ने 15 सितंबर, 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में ओबेरॉय रियल्टी के शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग और 2,130 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ओबेरॉय रियल्टी (OBER) का ग्रोथ और बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने पर बना फ़ोकस उसे विस्तार के अगले चरण के लिए अच्छी स्थिति में लाता है। पिछले एक साल में छह नए प्रोजेक्ट्स हासिल करना बिज़नेस डेवलपमेंट (BD) में अच्छी तेजी दिखाता है।

 

Meesho Share Price : नोमुरा ने जताई 28% गिरावट की आशंका, 5% से ज्यादा टूटा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।