पश्चिमी यूपी के लिए खुशखबरी! मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर के बीच शुरू होंगी 2 नई मेमू ट्रेनें, देखें टाइमिंग, रूट चार्ट और पूरा शेड्यूल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये खबर खासतौर से मेरठ, खुर्जा और सहारनपुर के लिए बेहद अहम है। भारतीय रेलवे ने मेरठ सिटी को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है। ये सेवाट्रेन नंबर 64573/64574 खुर्जा-मेरठ सिटी MEMU और ट्रेन नंबर 64580/64579 सहारनपुर-मेरठ सिटी MEMU के तौर पर चलेंगी।

यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। मेरठ-खुर्जा-सहारनपुर के बीच शुरू होने वाली नई मेमू सेवाओं से यात्रियों को यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। साथ ही इससे मेरठ सिटी के आसपास क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू

ट्रेन नंबर 64573 खुर्जा-मेरठ सिटी MEMU खुर्जा से 13:15 बजे निकलेगी और 17:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी, यह सफर 4 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 64574 मेरठ सिटी-खुर्जा MEMU मेरठ सिटी से 11:25 बजे निकलेगी और 16:00 बजे खुर्जा पहुंचेगी, यह सफ़र 4 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी। इस सर्विस के रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव होंगे, जिससे पूरे सेक्शन में यात्रियों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

सहारनपुर-मेरठ सिटी MEMU

ट्रेन नंबर 64580 सहारनपुर-मेरठ सिटी MEMU सहारनपुर से सुबह 05:50 बजे निकलेगी और सुबह 08:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी, जिससे यह सफर 2 घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। वापसी में, ट्रेन नंबर 64579 मेरठ सिटी-सहारनपुर MEMU मेरठ सिटी से शाम 17:45 बजे निकलेगी और रात 20:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी, जिससे सफर का समय 2 घंटे 55 मिनट होगा। इस सर्विस के रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर कमर्शियल स्टॉपेज भी होंगे।

ये दोनों सेवाएं यात्रियों को सफर के अतिरिक्त विकल्प देंगी और मेरठ सिटी के आसपास रीजनल रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

सिर्फ 50 हजार में शुरू कर सकते हैं अपना मेडिकल स्टोर का बिजनेस! जानिए लाइसेंस और जरूरी नियमों की पूरी प्रक्रिया