
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन युवाओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनका वीडियो देखा और उस पर अपने सुझाव दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों और युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा रचनात्मक सुझाव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धन्यवाद दोस्तों। मुझे कल देर रात आप सबसे मिलने का अवसर मिला। आपने मेरे वीडियो पर जिस तरह प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसकी मैं सराहना करता हूं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
ALSO READ: NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “कल मेरा वीडियो देखने और अपने महत्वपूर्ण सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद।” प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब हाल के दिनों में परीक्षा प्रणाली और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर देशभर में व्यापक चर्चा चल रही है। उन्होंने युवाओं के सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए संवाद और सहभागिता की भावना पर जोर दिया।

