
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने बुधवार को मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को नीति आयोग में केंद्र सरकार की नीतिगत योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training – DoPT) की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अनुराग जैन की नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे।
ALSO READ: Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी
आदेश में कहा गया है कि अनुराग जैन नीति आयोग के CEO पद पर अपनी सेवा अवधि विस्तार की स्वीकृत अवधि पूरी होने तक कार्य करेंगे। इसके बाद वह कुल मिलाकर दो वर्ष की अवधि तक या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे, इनमें से जो भी पहले हो। DoPT के आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति उन्हीं नियमों और शर्तों के आधार पर होगी, जो इस पद के लिए लागू हैं।

