मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद की गार्ड से धक्कामुक्की, पत्नी से भी भिड़े; वीडियो वायरल

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी की मेडिकल कॉलेज में एक गार्ड से धक्कामुक्की हो गई। मौके पर मौजूद गार्ड की पत्नी से भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। दोनों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।