कोलकाता के होटल में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

कोलकाता के होटल में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

kolkata fire

कोलकाता से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। कोलकाता में मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर बने एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक होटल में आग आज देर रात दो बजे के बाद लगी। इस होटल के ज्यादातर लोग बांग्लादेश के सीमावर्ता इलाके के रहने वाले थे और बांग्लादेश से इलाज के लिए कोलकाता आए थे।

रात के तीन बजे के बाद घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि होटल के खिलाफ आरोप है कि होटल पर आग बुझाने का कोई व्यवस्था नहीं था। कम से कम 2 घंटे के कोशिश के बाद आग पर अभी काबू पा लिया गया है।

यह आग न्यू मार्केट के पास एक होटल में लगी। कई लोग अंदर फंसे हुए थे। नौ लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और आशंका है कि उन सभी की मौत हो चुकी है। शक है कि आग एसी में धमाके की वजह से लगी। खबर मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आपदा प्रबंधन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। होटल में कई गेस्‍ट मौजूद थे। उनमें से नौ लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दमकल की चार गाड़ियों ने होटल में लगी आग पर काबू पा लिया है।

इससे पहले मंगलवार की दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के दूसरे तल पर आग लग गई थी, लेकिन दमकलकर्मी और एयरपोर्ट अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।