Kanpur News: गुटखा चबाते हुए शस्त्र लाइसेंस लेने पहुंचा युवक, कानपुर DM ने कहा- पहले पान मसाला छोड़ो

Kanpur District Magistrate: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। एक युवक अपने दादा के नाम दर्ज रिवॉल्वर का लाइसेंस वरासत के आधार पर अपने नाम कराने की मांग लेकर पहुंचा था। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी की नजर उसके पान मसाला खाने पर पड़ी। इसके बाद डीएम ने लाइसेंस की प्रक्रिया के साथ एक ऐसी शर्त जोड़ दी, जिसकी चर्चा अब हो रही है।