कानपुर में पान मसाला ग्रुप पर DGGI का छापा; रडार पर कई कारोबारी, टैक्स चोरी का हुआ खेल

कानपुर में जीएसटी चोरी के संदेह में डीजीजीआई की लखनऊ टीम ने एक बड़े पान मसाला समूह और उससे जुड़े कारोबारियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ट्रांसपोर्ट नगर की फैक्टरियों समेत कई स्थानों पर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच देर शाम तक जारी रही।