कानपुर में बिना रोक-टोक कैसे बन गईं अवैध कॉलोनियां? हाईकोर्ट ने केडीए से जवाब तलब किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सचिव और प्रवर्तन जोन-4 प्रभारी को नोटिस जारी कर अवैध कॉलोनी के निर्माण पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि बिना स्वीकृत ले-आउट प्लान के कॉलोनी कैसे बनी और अवैध निर्माण क्यों नहीं रोका गया। अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।