Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बिल्हौर में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर एक लोडर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर के बाद लोडर में आग लग गई। हादसे में लोडर के परिचालक सत्यभान की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक श्याम यादव ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। लोडर में लदी 10 इलेक्ट्रिक बाइकें भी आग की चपेट में आकर जल गईं।
Latest News

