जो लड़की चींटी नहीं मार सकती है वह हत्या कैसे कर सकती है? बहू शालू के बचाव में उतरे परिजन

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड की आरोपी बहू शालू के गुनाह कबूल करने के बाद अब परिवार वाले उसके बचाव में उतर आए हैं। परिवार वाले यह कतई मानने को तैयार नहीं हैं कि शालू किसी का कत्ल करवा सकती है।