
छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा और NDA दिल्ली से झारखंड तक प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा ने बंद का आह्वान किया है तो एनडीए सांसदों ने आज संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने झारखंड में हुई क्रूरता पर राहुल गांधी से जवाब मांगा। ALSO READ: Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'
Joined the protest today along with Union Ministers Shri H.D. Kumaraswamy, Shri V. Somanna, Kum. Shobha Karandlaje and fellow MPs, urging the Leader of Opposition not to run away from Parliament proceedings and allow the House to function in the interest of the people. pic.twitter.com/RLznRFlcn5
— P C Mohan (@PCMohanMP) August 11, 2026
मंगल मिलन बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे जिन पर लिखा था 'गृहमंत्री से चर्चा से राहुल गांधी भागो मत!', 'झारखंड में छात्र अत्याचार पर राहुल गांधी जवाब दो'।
भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि ये जो राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है जिस तरह से मोदी विरोध की उनकी आग है जिसमें देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ वो हमेशा शामिल रहते हैं उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें। आप छात्रों के साथ आए और उनको न्याय दिलाए।
पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इनके पास कोई रणनीति नहीं है उनका उद्देश्य सदन में चर्चा करना नहीं है। अब जब गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं तो राहुल गांधी सुनने को तैयार नहीं हैं राहुल गांधी को सदन में आकर सुनना चाहिए और रांची जाना चाहिए।
वहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि अब जब चर्चा हम करने को तैयार हैं तो राहुल गांधी भगोड़े बने हुए हैं। वह अमित शाह को सुनना नहीं चाह रहे हैं तो कैसे संसद चलेगा। देश इनकी करतूत देख रहा है इन्होंने इस बार एक दिन भी संसद चलने नहीं दिया है। जो कि शर्मनाक बात है। ALSO READ: कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल
मैंने पहली बार देखा है कि सत्ता के सांसद विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो कर लिया है इसलिए अब अमित शाह सदन में आएं और बयान दें।
: कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/PRPxeKOR8Q
— Congress (@INCIndia) August 11, 2026
इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने पहली बार देखा है कि सत्ता के सांसद विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो कर लिया है इसलिए अब अमित शाह सदन में आएं और बयान दें।

