इस बांग्लादेशी ने रिकॉर्ड आधा दर्जन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर समेटा

AUSvsBAN हसन महमूद के 55 रनों पर 6 विकेट लेकर बांग्लादेश ने डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर समेट दिया है। यह किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज का टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले कोई भी बांग्लादेश का गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट नहीं ले पाया था।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मोहम्मद रफीक के नाम था। जिन्होंने 2006 में 62 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ आया किसी भी पारी का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ न्यनतम स्कोर 217 रनों का था।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 53 ओवरों में सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज स्टीव स्मिथ रहे जिन्होंने 71 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर पर उनको कोई साथ नहीं मिला।

टॉ़स जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। उन्होंने 10 ओवर तक कोई विकेट नहीं खोया लेकिन जैसे ही ट्रेविस और वेदरल्ड की सलामी जोड़ी आउट हुई तो 45-0 से पहले सत्र का स्कोर 74-4 विकेट हो गया। इसमें स्टीव स्मिथ का कैच भी छूटा था।

दूसरे सत्र में स्कोर आगे बढ़ा ही था कि कैरी और वेबस्टर के भी विकेट गिरने लग गए। ऐसे में टीम जैसे तैसे 200 के स्कोर पर आ कर रुक पायी। महमूद के अलावा इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद ने भी 2-2 विकेट चटकाए।