IndiGo Share Price: इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों आज बिकवाली की आंधी में खुद को संभाल लिया और ग्रीन जोन में पहुंच गए। इसके शेयरों को गोल्डमैन सैक्स के रुझान से सपोर्ट मिला है, जिसके एनालिस्ट्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹5900 फिक्स किया है। इसने इंडिगो के शेयरों में जोश भरा और यह ऊपर भागा। फिलहाल बीएसई पर यह 0.34% की बढ़त के साथ ₹4881.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 0.63% उछलकर ₹4,895.90 तक चढ़ गया था।
IndiGo पर Goldman ने क्यों लगाया दांव
इंडिगो के ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर गोल्डमैन काफी पॉजिटिव है। इसकी वजह इंडिगो की मार्केट में लगातार बढ़ते दबदबे, इंडस्ट्री की कैपेसिटी से जुड़ी अच्छी स्थिति, कॉस्ट लीडरशिप और एयरलाइन कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पोटेंशियल है।
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इंडिगो का मार्केट शेयर वित्त वर्ष 2020 में लगभग 50% से बढ़कर अगस्त 2026 में लगभग 65% हो गया है और उम्मीद जताई है कि यह बढ़त बनी रहेगी, क्योंकि दूसरे नंबर की एयरलाइन कंपनी को लिक्विडिटी की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गोल्डमैन सैक्स को यह भी उम्मीद है कि मीडियम टर्म में इंडस्ट्री के फ्लीट यानी जहाजों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जिससे यील्ड यानी कमाई को सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इंडिगो की कॉस्ट लीडरशिप से मुनाफे में सुधार होने की उम्मीद है। गोल्डमैन को इंडिगो के इंटरनेशनल बिजनेस में भी ग्रोथ की काफी गुंजाइश दिख रही है, जिसमें विस्तार की काफी लंबी संभावनाएं हैं। गोल्डमैन के मुताबिक महंगा तेल नियर टर्म में चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन वित्त वर्ष 2028 में मुनाफे में काफी सुधार की उम्मीद है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
इंडिगो के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 27 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹5,958.75 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 4 महीने में यह 34.64% टूटकर 23 मार्च 2026 को ₹3,894.80 पर पहुंच गया था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 26 में 21 एनालिस्ट्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है तो 3 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग।
Policybazaar Share Price: 4 दिनों में 43% टूटा शेयर, HDFC MF की खरीदारी भी नहीं भर पाई जोश
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

