Gold Price Today: 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में ₹1800 तक हुआ महंगा, ₹1650 तक चढ़ा 22 कैरेट का भाव

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1800 रुपये तक ​बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1650 रुपये तक मजबूत हुआ है। आज 26 जुलाई को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 145080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 144930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 24 जुलाई को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 145080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली133000145080
मुंबई132850144930
अहमदाबाद132900144980
चेन्नई133000145090
कोलकाता132850144930
हैदराबाद132850144930
जयपुर133000145080
भोपाल132900144980
लखनऊ133000145080
चंडीगढ़133000145080

PMS के नए नियमों से जुड़े सेबी के प्रस्ताव में क्या है, इसके लागू होने के बाद क्या बदलाव आएगा?

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर तेजी है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये चढ़ा है। 26 जुलाई की सुबह चांदी की कीमत 240000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.11 डॉलर प्रति औंस पर है।