Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

देश में Gen Z के बाद अब Gen Alpha का प्रदर्शन सामने आया है। उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले से यह खबर सामने आई है। यहां बच्चों ने स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया।  बच्चों का यह विरोध दिखाता है कि देश अब रुकने वाला नहीं है और नई पीढ़ी अपने अधिकारों व बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल पूछ रही है।

करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे इन लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया और डीएम से मुलाकात करने की मांग पर अड़ गए। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद बच्चों को सड़क बनवाने का आश्वासन मिला, तब वे घर लौट गए। हालांकि, बच्चों की जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। 

 

हमीरपुर के बच्चों का यह प्रदर्शन भी एक बड़े सवाल की ओर इशारा करता है- क्या स्कूल जाने के लिए बच्चों को आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए आंदोलन करना पड़ेगा?